When you start a fight and then pretend to hide.#monomad

Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.

समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

The little kitten chose chaos today. It climbed from the balcony onto the nearby tin roof and spotted the new cat sitting there like he owned the place. After a few intense stares and what sounded like a bold “mew-mew” declaration in cat language, the kitten lifted its tiny paw and delivered the first tap, a soft but confident rooftop challenge.

आज छोटे बिल्ली के बच्चे ने पूरी तरह शरारत करने का फैसला कर लिया। वह बालकनी से चढ़कर पास वाली टिन की छत पर पहुँच गया और वहाँ नई बिल्ली को ऐसे बैठे देखा जैसे वह उसी की हो। कुछ देर तक घूरने और अपनी भाषा में एक तेज़ “म्याऊँ-म्याऊँ” बोलने के बाद उसने अपना छोटा सा पंजा उठाया और पहला हल्का सा थप्पड़ मार दिया । जैसे छत पर ही चुनौती दे दी हो।

The new cat didn’t back down. He calmly raised his paw and tapped back. What followed wasn’t a full fight, just a dramatic exchange of gentle cat punches... paw to paw, face to face..like two tiny boxers testing boundaries. There was no real aggression, just attitude, curiosity, and a little bit of ego wrapped in fur.

नई बिल्ली भी पीछे हटने वाली नहीं थी। उसने भी आराम से अपना पंजा उठाया और जवाब में थप्पड़ दे दिया। फिर शुरू हुआ हल्के-फुल्के पंजों का आदान-प्रदान । एक दूसरे के चेहरे और पंजों पर छोटी-छोटी चोटें, जैसे दो छोटे मुक्केबाज़ अपनी ताकत आज़मा रहे हों। इसमें असली गुस्सा नहीं था, बस थोड़ा सा एटीट्यूड, जिज्ञासा और फर में लिपटा हुआ अहंकार।

When the kitten sensed that things might escalate, it quickly changed strategies. It climbed up and slipped into the small window space above, pretending to disappear. From behind the hanging mat, it kept watching the new cat carefully, as if spying from a secret hideout. The funniest part? The kitten was convinced it was perfectly hidden, but its striped tail was hanging out in plain sight, swaying slightly in the sunlight.

जब छोटे बिल्ली के बच्चे को लगा कि बात आगे बढ़ सकती है, तो उसने तुरंत अपनी रणनीति बदल ली। वह ऊपर खिड़की की जगह में चढ़कर अंदर घुस गया और लटकती हुई चटाई के पीछे छिप गया। वहाँ से वह नई बिल्ली पर नज़र रखे हुए था, जैसे किसी गुप्त ठिकाने से जासूसी कर रहा हो। सबसे मज़ेदार बात यह थी कि उसे लगा वह पूरी तरह छिप गया है, लेकिन उसकी धारीदार पूँछ साफ़ दिखाई दे रही थी, जो धूप में हल्की सी हिल रही थी।

It wasn’t really a fight. It felt more like a rooftop negotiation, a playful territorial discussion between two curious souls figuring each other out. Dramatic, unnecessary, and completely entertaining.

यह असली लड़ाई नहीं थी। ज़्यादा ऐसा लगा जैसे छत पर कोई बातचीत चल रही हो । दो जिज्ञासु आत्माओं के बीच हल्की-फुल्की क्षेत्रीय चर्चा। नाटकीय, थोड़ी सी बेवजह, और पूरी तरह मनोरंजक।

That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙

Thankyou for visiting 🌸

आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

@theoctoberwind



0
0
0.000
0 comments