Small Treasures and Quiet Closures #monomad

Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.

समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

There is something profoundly grounding about the artifacts of childhood. A few days back, while I was out on the rooftop, I noticed a small scattered group of my neighbor’s daughters' toys. They were covered in a fine layer of dust, tucked into corners and forgotten where the play had ended. I spent a few quiet moments gathering them...a wide-eyed monkey, a curious duck, and a little crocodile and lined them up on an empty bucket. It was a simple, domestic gesture, but it felt like a small act of restoration for the forgotten toys.

बचपन की चीज़ों में कुछ ऐसा होता है जो मन को तुरंत शांत कर देता है।कुछ दिन पहले जब मैं छत पर गई थी, तो मैंने पड़ोस की बेटियों के कुछ खिलौने बिखरे हुए देखे। उन पर हल्की सी धूल जमी थी और वे कोनों में पड़े थे, जैसे खेल वहीं खत्म हो गया हो और उन्हें भुला दिया गया हो।मैंने कुछ पल रुककर उन खिलौनों को इकट्ठा किया।एक बड़ी आँखों वाला बंदर, एक जिज्ञासु सा बतख और एक छोटा सा मगरमच्छ। मैंने उन्हें एक खाली बाल्टी पर सलीके से सजा दिया।यह एक बहुत साधारण सा घरेलू काम था, लेकिन मुझे लगा जैसे भुला दिए गए खिलौनों के लिए मैंने कुछ अच्छा और सुकून देने वाला किया हो।

Seeing these pictures today made me pause and reflect on the passing of time. We are standing at the edge of another year, and as I look back at the last twelve months, "bittersweet" is the only word that truly fits. There were moments that felt heavy and seasons where the dust of life seemed to settle on everything, much like it did on those toys. We all carry those quiet bruises from the year..the plans that didn't pan out and the people we missed.

आज इन तस्वीरों को देखकर मैं ठहर गई और समय के गुजरने के बारे में सोचने लगी। एक और साल के किनारे हम खड़े हैं, और जब मैं बीते बारह महीनों को पलटकर देखती हूँ, तो “मीठा-कड़वा” शब्द ही सबसे सही लगता है।इस साल ऐसे पल भी आए जो मन पर बोझ बनकर रहे, और ऐसे दौर भी आए जब ज़िंदगी की धूल हर चीज़ पर जमती हुई महसूस हुई।ठीक वैसे ही जैसे उन खिलौनों पर जमी थी। हम सभी इस साल की कुछ खामोश चोटें अपने साथ लिए हुए हैं।वे योजनाएँ जो पूरी नहीं हो पाईं और वे लोग जिनकी कमी हमने महसूस की।

Yet, despite the stings, there has been an undeniable sense of healing. It wasn’t a loud or sudden change, but rather a slow, steady mending of the spirit. I’ve learned that life doesn’t have to be perfect to be "nice." As I leave these little figures waiting for their owners to return, I’m choosing to carry that feeling of "all in all, okay" into the new year. We don't always need grand transformations; sometimes, just picking up the pieces, dusting them off, and setting them right is enough to make a day and a year feel complete.

फिर भी, इन चुभनों के बावजूद भीतर कहीं न कहीं एक साफ़-सा सुकून और भराव महसूस हुआ है। यह कोई अचानक या बहुत बड़ा बदलाव नहीं था, बल्कि आत्मा का धीरे-धीरे संभलना था। मैंने यह समझा कि ज़िंदगी का परफेक्ट होना ज़रूरी नहीं, “ठीक-ठाक” होना भी काफ़ी होता है।इन छोटे-छोटे खिलौनों को उनके मालिकों के लौटने का इंतज़ार करते छोड़ते हुए, मैं नए साल में अपने साथ यही भावना लेकर चल रही हूँ।कि कुल मिलाकर सब ठीक है। हर बार बड़े बदलावों की ज़रूरत नहीं होती; कई बार बस बिखरे हुए टुकड़ों को उठाना, उन पर जमी धूल हटाना और उन्हें सही जगह पर रख देना ही दिन और साल दोनों को पूरा महसूस कराने के लिए काफ़ी होता है।

Wishing you all a very happy new year. 🌸✨

आप सभी को नए साल की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। 🌸✨

That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙

Thankyou for visiting 🌸

आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

@theoctoberwind



0
0
0.000
1 comments
avatar

Congratulations @theoctoberwind! You received a personal badge!

You powered-up at least 10 HIVE on Hive Power Up Day!
Wait until the end of Power Up Day to find out the size of your Power-Bee.
May the Hive Power be with you!

You can view your badges on your board and compare yourself to others in the Ranking

Check out our last posts:

Hive Power Up Month Challenge - December 2025 Winners List
Be ready for the January edition of the Hive Power Up Month!
Hive Power Up Day - January 1st 2026
0
0
0.000