His spot, my moment. #monomad
Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.
समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

I clicked these pictures today, and they made me think about how some places don’t need anything extra to feel special. They just are.
आज मैंने ये तस्वीरें क्लिक कीं, और इन्हें देखते हुए लगा कि कुछ जगहों को खास बनने के लिए किसी अतिरिक्त चीज़ की ज़रूरत नहीं होती। वो बस वैसे ही अच्छी लगती हैं।


My brother showed me this spot a while ago. It’s a little above a hill,Just a quiet place where he likes to sit and look at the hills far away. At first, I didn’t really get it. It’s just a place, right? But when I sat there, I understood what he meant.
मेरे भाई ने मुझे ये जगह कुछ समय पहले दिखाई थी। ये पहाड़ी के थोड़ा ऊपर है बस एक शांत जगह, जहाँ वो बैठकर दूर तक फैली पहाड़ियों को देखना पसंद करता है। शुरू में मुझे समझ नहीं आया था कि इसमें खास क्या है। एक जगह ही तो है, है ना? लेकिन जब मैं वहाँ बैठी, तब उसकी बात समझ आई।


There’s something about the air there. It feels cleaner, lighter. You don’t even notice it at first, but after a few minutes, your mind starts to slow down. You stop thinking about small things, messages, plans, all of that. You just sit.
वहाँ की हवा में कुछ अलग सा है। वो हल्की और साफ महसूस होती है। पहले तो ध्यान नहीं जाता, लेकिन कुछ मिनट बाद ही दिमाग धीरे-धीरे शांत होने लगता है। छोटे-छोटे ख्याल, फोन, प्लान सब थोड़ा पीछे छूट जाते हैं। आप बस बैठे रहते हो।


I’ll be honest, the height still makes me a little uncomfortable. I’m always a bit aware of where I’m sitting, how close I am to the edge. But strangely, that feeling also fades after a while. Not completely, but enough for me to relax. It’s like your body adjusts, and your mind follows.
सच कहूँ तो, ऊँचाई से मुझे अभी भी थोड़ा डर लगता है। मैं बार-बार ये सोचती रहती हूँ कि मैं किनारे के कितने पास बैठी हूँ। लेकिन अजीब बात ये है कि वो डर भी थोड़ी देर बाद कम हो जाता है। पूरी तरह नहीं, लेकिन इतना कि आप रिलैक्स कर सको। जैसे शरीर धीरे-धीरे एडजस्ट करता है और फिर दिमाग भी मान जाता है।



He sits there quietly, just staring into the distance. No phone, no music. I tried doing the same, and it’s not as easy as it sounds. But once you let yourself be still, even for a few minutes, it starts to feel nice.I think everyone has a place like this. It doesn’t have to be on a hill or somewhere high. It can be a corner of your house, a road you like walking on, or even a place you visit once in a while. Something about it just makes you pause.
वो वहाँ चुपचाप बैठता है, बस दूर देखता रहता है। न फोन, न म्यूजिक। मैंने भी वैसा करने की कोशिश की, और ये उतना आसान नहीं है जितना लगता है। लेकिन जब आप खुद को थोड़ी देर के लिए शांत रहने देते हो, तो अच्छा लगने लगता है।मुझे लगता है हर किसी के पास ऐसी कोई जगह होती है। ज़रूरी नहीं कि वो पहाड़ी ही हो। वो आपके घर का कोई कोना भी हो सकता है, कोई रास्ता जहाँ आप चलना पसंद करते हो, या कोई जगह जहाँ आप कभी-कभी जाते हो। बस कुछ ऐसा, जो आपको रुकने का एहसास दे।
That’s all for today folks. Happy snapping. 💜💙
Thankyou for visiting 🌸
आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

