Black and white frames from a bright and peaceful week.#monomad

Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.

समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

Last week, the weather was bright and sunny, and during my walks I ended up taking a few random photos along the way. At that time, everything felt calm and pleasant, with clear skies and warm sunlight lighting up the hills. But just a few days later, the weather suddenly changed and we even received a hailstorm. The shift was quite surprising. Looking back at these photos now, they almost feel like little reminders of those peaceful sunny days before the weather turned.

पिछले हफ्ते मौसम काफी साफ और धूप वाला था। अपनी रोज़ की सैर के दौरान मैंने रास्ते में कुछ यूँ ही अलग-अलग तस्वीरें खींच ली थीं। उस समय माहौल बहुत शांत और सुहावना लग रहा था, आसमान साफ था और धूप पहाड़ियों पर बहुत सुंदर लग रही थी। लेकिन कुछ ही दिनों बाद मौसम अचानक बदल गया और यहाँ ओलावृष्टि भी हो गई। मौसम में यह बदलाव थोड़ा अचानक लगा। अब जब मैं उन तस्वीरों को देखती हूँ, तो वे उन शांत और धूप भरे दिनों की छोटी-सी याद जैसी लगती हैं, ठीक उस समय की जब मौसम ने करवट नहीं बदली थी।

I decided to share these images in black and white. In the first three images, the clouds looked especially beautiful behind the scenery. They were stretched across the sky in soft layers, adding a lot of depth to the view behind the hills and trees. Even without color, the shapes of the clouds and the contrast in the sky make the pictures stand out.

मैंने सोचा कि इन तस्वीरों को ब्लैक एंड व्हाइट में साझा किया जाए। पहली तीन तस्वीरों में बादल बहुत सुंदर दिखाई दे रहे हैं। वे आसमान में परतों की तरह फैले हुए थे और पहाड़ियों व पेड़ों के पीछे का दृश्य और भी आकर्षक बना रहे थे। रंगों के बिना भी बादलों के आकार और आसमान का कंट्रास्ट तस्वीरों को खास बना देता है।

In the next image, there is a tree that has started blooming with flowers. Spring was almost around the corner at that time, and you could already see signs of it in nature. Underneath this flowering tree, there was a concrete mixer working away. Workers were laying pipes along the road, mixing cement and preparing the area for construction. It was interesting to see this small moment where nature and everyday work were happening side by side.

अगली तस्वीर में एक पेड़ है जिस पर फूल खिले हुए हैं। उस समय बसंत लगभग आने ही वाला था, इसलिए प्रकृति में उसके संकेत दिखाई देने लगे थे। इसी फूलों वाले पेड़ के नीचे एक कंक्रीट मिक्सर काम कर रहा था। वहाँ सड़क पर पाइप बिछाने का काम चल रहा था और सीमेंट व दूसरी चीज़ें मिलाई जा रही थीं। यह देखना थोड़ा दिलचस्प था कि एक ही जगह पर प्रकृति की सुंदरता और रोज़मर्रा का काम साथ-साथ चल रहे थे।

After that, I also captured a few photos of buildings sitting on the hillside on a bright sunny day.Lastly, there is an image of a building that is still under construction.

इसके बाद मैंने पहाड़ी ढलान पर बने कुछ घरों की तस्वीरें भी लीं।और सबसे आख़िर में एक ऐसी इमारत की तस्वीर है जो अभी बन रही है।

That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙

Thankyou for visiting 🌸

आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

@theoctoberwind



0
0
0.000
0 comments