Better days in warm rays #monomad

Greetings lovely members of the community. I hope you all are doing great and enjoying quality time with your loved ones.

समुदाय के प्यारे सदस्यों को नमस्कार। मुझे आशा है कि आप सभी अच्छे होंगे और अपने प्रियजनों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय का आनंद ले रहे है।

I’ve always liked cats, but when I was younger, the ones that came near our house never came close to me. But for the past few years, so many cats randomly show up from anywhere. And ever since we brought Chase home, this has happened even more.

मुझे हमेशा से बिल्लियाँ पसंद रही हैं। बचपन में घर के आस-पास जो बिल्लियाँ आती थीं, वे कभी मेरे पास नहीं आती थीं. लेकिन पिछले कुछ सालों से न जाने कहाँ-कहाँ से बहुत सारी बिल्लियाँ आने लगी हैं। और जब से हम चेंज को घर लाए हैं, यह और ज़्यादा होने लगा है।

There’s a poor little kitten that has been coming here every day. Its mother abandoned it. When it first came, it was extremely tiny and weak. It has grown a little now, but it’s still weak. I don’t have kitten food these days, so I’ve been giving it diluted dairy products from home. I know that’s not ideal, but that’s all I had. Lately, it has found the company of an adult cat, so it seems a bit better. It often comes home, sits quietly, and sunbathes. I feel like apart from food, they also just want company. The poor thing just silently sits in the sun.

यहाँ एक बेचारा छोटा सा बिल्ली का बच्चा रोज़ आता है, जिसे उसकी माँ ने छोड़ दिया है। जब वह पहली बार आया था, तो बहुत छोटा और कमज़ोर था। अब थोड़ा बड़ा हो गया है, लेकिन फिर भी काफ़ी कमज़ोर है। मेरे पास इन दिनों kitten food नहीं है, तो मैंने उसे घर के डेयरी प्रोडक्ट्स थोड़ा पतला करके दिए। मुझे पता है कि ये बिल्कुल ठीक नहीं होते, लेकिन फिलहाल मेरे पास यही था। अभी उसे एक बड़ी बिल्ली की संगत मिल गई है, तो वह थोड़ा संभला हुआ लगता है। वह अक्सर घर पर आकर चुपचाप बैठता है और धूप सेकता है। शायद खाने के साथ उन्हें साथ की भी ज़रूरत होती है। बेचारा शांत बैठकर बस धूप सेकता रहता है।

Today, after eating, the kitten was grooming itself in the sun. After so many days, it finally looked better to me. It looked fresher than before, and seeing that made me happy. And cats are naturally photogenic... the kinds of poses they give are just adorable.

आज खाना खाने के बाद वह धूप में बैठकर अपनी grooming कर रहा था। कई दिनों बाद वह मुझे थोड़ा बेहतर लगा। पहले से ज़्यादा fresh लग रहा था, और उसे ऐसे देखकर सच में ख़ुशी हुई। और बिल्लियाँ तो वैसे ही बहुत photogenic होती हैं क्या-क्या प्यारे poses देती हैं।

That's all for today folks. Happy snapping. 💜💙

Thankyou for visiting 🌸

आज के लिए बस इतना ही दोस्तों। तस्वीरें लेने का आनंद लें। 💜💙 आने के लिए धन्यवाद 🌸

@theoctoberwind



0
0
0.000
1 comments
avatar

Manually curated by the @qurator Team. Keep up the good work!

Like what we do? Consider voting for us as a Hive witness.


Curated by brumest

0
0
0.000